फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिंगला में बेटियों को दिए उपहार, महिलाएं कीं सम्मानित

विज्ञापन
​शिंगला पंचायत भवन में आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढाओं कार्यक्रम के दौरान महिला को सम्मानित करते स
विज्ञापन
ग्रामीणों को महिला सम्मान के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर ने शनिवार को शिंगला पंचायत में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में हाल ही में जन्मीं बेटियों को बेटी जन्मोत्सव के तहत उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिंगला, बेसड़ी और खुन्ना की तीन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। पर्यवेक्षक राकेश कौशल ने ग्रामीणों को विभाग की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु ने सभी को शुभकामनाएं दीं और बेटी के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर खंड समन्वयक चंद्र शर्मा और अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें