रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला बाल संरक्षण इकाई किन्नौर ने बरी पंचायत में मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। इस शिविर में ग्रामीणों को मिशन वात्सल्य योजना के बारे में जागरूक किया। संरक्षण अधिकारी मीरा देवी ने स्पॉन्सरशिप, फॉस्टर केयर, फॉस्टर दतक ग्रहण, दतक ग्रहण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012, किशोर न्याय अधिनियम-2015, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना और एकल नारी के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता दीपक नेगी ने सखी वन स्टॉप सेंटर और युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। नीता ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई किन्नौर के कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।