फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों से आयुर्वेद पद्धति अपनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
गसोपुल गांव में आयोजित आरोग्य जागरूकता शिविर में मौजूद  ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एकल अभियान के तहत अंचल रामपुर के संच गौरा के गसोपुल गांव में एक दिवसीय आरोग्य जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों से स्वस्थ गांव, स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने और आयुर्वेद पद्धति को अपनाने का आह्वान किया गया। शिविर में शकुंतला देवी बतौर मुख्य अतिथि और अंचल अभियान प्रमुख प्रमोद देष्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में आयुर्वेद डॉ. दीपक पालसरा ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। शिविर में आए सभी लोगों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस शिविर में अंचल गतिविधि प्रमुख लता, संच प्रशिक्षक अंजना, आचार्य आशा सहित सभी आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें