फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चंथुवा से तांदी गांव तक ग्रामीणों ने स्वयं बहाल की सड़क

विज्ञापन
नित्थर की पलेही से चंथवा सडक़ को बहाल करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डंगे लगाए और जगह-जगह से भूस्खलन के मलबे को हटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। चंथुवा गांव से तादी गांव तक चंथुवा के ग्रामीणों ने स्वयं सड़क को बहाल कर दिया है। काफी समय से ग्रामीण सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग से जेसीबी मशीन की मांग कर रहे थे, लेकिन मुख्य मार्ग नित्थर से लूहरी और नित्थर के अन्य सड़कें भारी बारिश के कारण बंद पड़ीं थीं। इनको खोलने में विभाग की मशीनें लगी हुईं थीं, इसलिए गांव के ग्रामीणों ने स्वयं ही सड़क को बहाल करने का निर्णय लिया और एक ही दिन में सड़क को बहाल कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क के डंगे लगाए और जगह-जगह से सड़क पर पड़े भूस्खलन के मलबे को भी हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें