फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आहार में जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
आहार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित ​शिविर में मौजूद ग्रामीण और स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन।
विज्ञापन

विकासखंड नारकंडा की जंजैली पंचायत के आहार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग कुमारसैन ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. बबीता, टेक्नीशियन वंश और आशा कार्यकर्ता पिंकी ठाकुर मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की जांच करने के साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने और अपनी सेहत के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। बीएमओ कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने कहा कि जीवनधारा के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। विभाग का प्रयास है कि ग्रामीणों को समय पर बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों और वे नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें