फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोअर शरमाली में अनियमित पेयजल सप्लाई की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली के प्रति स्थानीय लोगों मे रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। उपमंडल के लोअर शरमाली गांव के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार समस्या के समाधान की मांग उठाई, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लचर पेयजल सप्लाई से गुस्साए ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर समस्या के निदान की मांग उठाई है। लोअर शरमाली गांव के लिए बिछाई गई पाइप लाइन काफी पुरानी हो गई है। पाइपों में जंग लग गया है। इस कारण पाइप कई स्थानों से टूट चुके हैं। कई स्थानों पर पाइप गंदगी से होकर जा रहे हैं। इससे जल जनित रोगों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। गांव की पेयजल सप्लाई भी सुचारु रुप से नहीं चल रही है। स्थानीय भरत भूषण मेहता, सबीरदास, शीला देवी, सुरेंद्र मेहता, पंकज मेहता, जितेंद्र कुलैंटा, रविंद्र कुलैंटा, सुपनदास, मेन राम, सिसरू राम, राजु चौहान ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं आती है, जो पानी आता है, वह भी गंदा आता है। कई बार विभाग के कर्मियों को समस्या का समाधान करने की मांग उठाई गई है, लेकिन पेयजल सप्लाई अभी तक सुचारु रूप से बहाल नहीं की गई है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें