नित्थर (कुल्लू)। देहरा पंचायत के चारमाला गांव के तेज राम की मदद के लिए ग्रामीण आगे आए हैं। धार, बोटा, पलकानी और मीनडरी गांव के लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। सभी गांव वालों के सहयोग से 10,100 धन राशि एकत्रित की गई है, जो तेज राम के पिता वेद प्रकाश को सौंपी गई। तेज राम की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 लाख रुपये की जरूरत है। इनकी मदद के लिए लोग सहयोग कर रहे हैं। इसी तरह की मदद से तेज राम का इलाज संभव है। सभी से आग्रह किया है कि तेज राम की मदद के लिए आगे आए।