फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अढाल-बशला सड़क की खराब हालत पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
खस्ताहाल अढ़ाल -बटाड़ी - बशला सड़क। संवाद 
विज्ञापन
वन महोत्सव कार्यक्रम में जा रहे विधायक से सड़क का निरीक्षण करने की मांग
विज्ञापन

रोहड़ू। अढाल-बशला सड़क की खराब हालत को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने 14 अगस्त को बशला में होने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम में जा रहे विधायक से सड़क का मौके पर निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रोहड़ू-अढाल-बशला मार्ग कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। यह मार्ग पंचायत अढाल, अंटापु-बटाड़ी, बशला, शरोग बराड़ा और ब्रासली सहित कई गांवों को जोड़ता है। किसान और बागवान अपनी उपज मंडियों तक पहुंचते हैं। विद्यार्थी, मरीज और अन्य ग्रामीण भी रोजाना इसी सड़क पर निर्भर हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। समाजसेवी बीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सामग्री की तकनीकी जांच की मांग की है।

खस्ताहाल अढ़ाल -बटाड़ी - बशला सड़क। संवाद 

खस्ताहाल अढ़ाल -बटाड़ी - बशला सड़क। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें