फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विस्थापितों की जमीन पर बाहरी लोगों को नहीं दिया जाएगा बसने

विज्ञापन
ज्यूरी के कोटला गांव में गुजर समुदाय को बसाने के विरोध में एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते ग्राम
विज्ञापन
कोटला गांव में विशेष समुदाय को बसाने पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, राहत की लगाई गुहार
परियोजना की ओर से अर्जित भूमि विस्थापितों को वापस देने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी परियोजना से विस्थापित गांव कोटला में सरकार की ओर से विशेष समुदाय को बसाने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। जन प्रतिनिधियों, मंदिर कमेटी व ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इन लोगों को दूसरी जगह जमीन देने की मांग उठाई है। कोटला वासियों का कहना है कि परियोजना निर्माण के लिए अर्जित की गई भूमि का जब परियोजना ने कोई उपयोग नहीं किया, तो नियमों के तहत यह भूमि विस्थापितों को वापस की जानी चाहिए। अब जल्द ही ये विस्थापित उपायुक्त शिमला से मिलकर समस्या के समाधान की मांग उठाएंगे। ज्यूरी पंचायत के कोटला गांव में खाली जमीन पर विशेष समुदाय और बाहरी लोगों को बसाने पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को ज्यूरी पंचायत प्रधान राजकांता की अध्यक्षता में कोटला गांव का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कोटला में विशेष समुदाय को जमीन देने पर कड़ी आपत्ति जताई और प्रशासन से इन लोगों को दूसरी जगह जमीन मुहैया करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नाथपा-झाकड़ी परियोजना के लिए अर्जित की गई जिस जमीन को विशेष समुदाय के लोगों को दिया जा रहा है, उस पर विस्थापितों का सबसे पहला हक है। जब इस खाली भूमि का परियोजना ने इस्तेमाल नहीं किया, तो नियमों के अनुसार यह भूमि विस्थापितों को वापस दी जानी चाहिए थी, लेकिन आज विस्थापितों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1990 में 1500 मेगावाट की नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना की कॉलोनी बनाने के लिए ग्रामीणों की जमीन और मकान अर्जित कर उन्हें विस्थापित किया है। अब उनसे अर्जित जमीन को उन्हें वापस न देकर बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। देव समाज से जुड़े इस गांव में मंदिर है और यदि यहां विशेष समुदाय को बसाया जाता है, तो यहां शांति भंग होने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस भूमि का विस्थापितों को वापस दिया जाए और बाहरी लोगों को दूसरे स्थान पर बसाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त शिमला से मिलेगा। इस मौके पर वार्ड सदस्य कोटला संदेशा वर्मा, मंदिर कमेटी प्रधान केवल राम वर्मा, हरीश खन्ना, राजकुमार लश्टी, शीशी राम मेहता, गोविंद वर्मा, राम दास, राजेंद्र खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।

ज्यूरी के कोटला गांव में गुजर समुदाय को बसाने के विरोध में एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते ग्राम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें