फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी ग्राम सुधार कमेटी शलाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खी पालन, मछली पालन, डेयरी फार्म समेत कई योजनाओं के बारे में करेगी जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी की बैठक राजपुरा में होनी थी, लेकिन बारिश के कारण स्थगित कर दी गई। जल्द ही बैठक होगी। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। युवा सिर्फ बागवानी पर ही निर्भर न रहें और नौकरी की तलाश में ही न भटकते रहें। उन्होंने कहा कि बैठक में युवाओं को सरकार की ओर से दी जाने वाली विभिन्न रोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यदि कोई युवा कृषि, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, डेयरी फार्म और पोल्ट्री फार्म में अपना भविष्य बनाने की सोच रहा है, तो ग्राम सुधार कमेटी उसका हर तरह से पूरा सहयोग करेगी। कमेटी युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि सभी युवा आगामी बैठक का हिस्सा बने। अपने अच्छे भविष्य के लिए कोई स्थाई और अच्छे मुनाफे वाले रोजगार को चुनें। सभी को साथ लेकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें