फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विजय मेहता रोहड़ू और आशा खाची चिड़गांव भाजपा मंडल की बनी अध्यक्ष

विज्ञापन
नवनियुक्त रोहड़ू व भाजपा मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में पहली बार महिला के हाथों में सौंपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राेहड़ू विधानसभा में बुधवार को भाजपा के दो मंडलाें के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। दाेनाें मंडलों में सर्वसम्मति से भाजपा मंडल अध्यक्षों को चुना गया। विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी विधायक सुखराम चौधरी, ग्रामीण विकास बैंक की पूर्व अध्यक्ष शशिबाला, सुधीर चौहान और शशि रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे चिड़गांव भाजपा मंडल की बैठक रोहड़ू में हुई। बैठक में बूथों के पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया संगठन की ओर से आए चुनाव प्रभारी विधायक सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में पूरी हुई। इसमें सर्वसम्मति से डिसवानी पंचायत से संबंध रखने वाली आशा खाची को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व में आशा खाची महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंदर पहली बार महिला को भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं, भाजपा मंडल राेहड़ू की बैठक दोपहर करीब दो बजे हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बाड़ीधार पंचायत के निवासी विजय मेहता को भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व में विजय मेहता युवा मोर्चा अध्यक्ष व भाजपा मंडल के महामंत्री रह चुके हैं। चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्षों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नाटी भी डाली। भाजपा नेता शशिबाला कहा कि भाजपा मंडल के चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं। मंडलों के गठन के बाद पार्टी की गतिविधियों को तेज किया जाएगा। कांग्रेस सरकार की नाकामियों व जन विरोधी नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। सभी भाजपा कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी को मजबूती देने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें