फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेशनल बॉक्सिंग में दिल्ली से कांस्य लाई विभूति

विज्ञापन
उरनी की विभूति ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
नेशनल गेम्स में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल में किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी की छात्रा विभूति ने नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभूति की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभूति पुत्री बलराज नेगी ने दिल्ली में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स 2024-25 अंडर- 19 में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। वीरवार को विभूति का विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतीश कुमार सहित स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया। विभूति को टोपी, माला और स्मृति चिह्न भेंट कर प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं, गांव के उरनी प्रधान अनिल कुमार ने विभूति को तीन हजार की प्रोत्साहन राशि भेंट की। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने विभूति और परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे स्कूल की छात्रा ने बॉक्सिंग में पदक हासिल किया है । हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी विभूति इस तरह उपलब्धियां हासिल करके जिला, गांव और विद्यालय का नाम रोशन करेगी। इस दौरान विद्यालय के डीपीई जस मोहन सिंह, पीईटी सोनी भंडारी, जेएस डब्ल्यू की बॉक्सिंग कोच कुमारी तन्नु और वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने छात्रा को बधाई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें