फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विश्व हिंदू परिषद रामपुर ने 52 वां कन्या विवाह कार्यक्रम का किया आयोजन

विज्ञापन
सत्यनारायण मंदिर में कन्या विवाह में रस्मे निभाते वर-वधू : संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। विवाह कार्यक्रम में नोगवैली की मीनाक्षी का विवाह अमित के साथ हुआ। संस्थान ने नव वैवाहिक जीवन में उपयोग आने वाले सामान के साथ कन्या को विदा किया। न्यास सचिव विनय शर्मा ने कहा कि संस्थान हर वर्ष गरीब परिवार की बेटियों का विवाह करवाती है। सोमवार को संस्थान ने 52 वां कन्या विवाह करवाया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को विवाह के बाद उपयोग में आने वाला सभी सामान दिया जाता है। सभी उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दुल्हन, वर पक्ष और संस्थान के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें