खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर के विजेता। स्कूल प
खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में वीनस स्कूल नित्थर बना समग्र विजेता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। वीनस पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के विद्यार्थियों ने निरमंड खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और ज्ञान आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में स्वस्तिका कांटू और महक ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में आस्तिक चौहान और गर्वित ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में अगस्त्य चौहान और आयाना राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में सक्षम शर्मा ने द्वितीय स्थान, वरिष्ठ वर्ग में अर्चिशा कटोच ने प्रथम स्थान और कनिष्ठ वर्ग में दीक्षित भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी कॉर्नर में वरिष्ठ वर्ग में संगम शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में आस्था ठाकुर प्रथम स्थान रहे। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अनन्या अरोड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों के आधार पर वीनस पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर ने खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर ने विजेताओं को बधाई दी।