फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में वीनस पब्लिक स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

क्षेत्र के 22 स्कूलों के 335 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में मंगलवार को खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में निरमंड खंड के 22 स्कूलों के 335 बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा और इंटरनेशनल बॉक्सर जितेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ शुरू हुआ। मार्च पास्ट में वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने सम्मानित वीनस स्कूल के खिलाड़ियों को मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो में प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने स्कूल में रिक्त पड़े प्रवक्ताओं के पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया। खेल मैदान में जो कमियां रह गई है उनको भी जल्द पूरा करने की बात कही। कहा कि सीबीएसई के लिए पहल की जाएगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का आह्वान किया। ठाकुर ने इंटरनेशनल बॉक्सर जितेंद्र ठाकुर विक्की को खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दलीप जोशी, एचपीएमसी के निदेशक चेतन चौहान, नायब तहसील नित्थर ज्योति प्रकाश चौहान, नित्थर पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार, देहरा प्रधान अनीता ठाकुर, कांग्रेस जोनल अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, जितेंद्र पॉल ठाकुर, ओम प्रकाश, संयोग वर्मा, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र पॉल, जगदीश ठाकुर, दिवेश ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, वीर सिंह और लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें