फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लरोट बाईपास पर देवदार की लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवदार की लकड़ी के 9 स्लीपर और एक फट्टा किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। चिड़गांव में देवदार की लकड़ी अवैध रूप से ले जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान देवदार की लकड़ी के 9 स्लीपर और एक फट्टा बरामद किया है। पुलिस ने 19 अगस्त की रात को लरोट बाईपास के पास एक वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से देवदार की लकड़ी के कुल 10 नग बरामद हुए। लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज चालक के पास नहीं था। इसके बाद वाहन को वन विश्राम गृह लरोट ले जाया गया और वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक विवेक कुमार निवासी चिड़गांव और उसके साथ आजाद सिंह निवासी चिड़गांव के खिलाफ चिड़गांव थाना में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस, धारा 41 और 42 भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें