फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दफ्तरों में कर्मियों के पद खाली, कोटखाई में लटके विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय में बीडीओ समेत 20 पद चल रहे रिक्त
विज्ञापन







संवाद न्यूज़ एजेंसी





कोटखाई (रोहड़ू)। खंड विकास कार्यालय कोटखाई में बीडीओ समेत कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इससे विकास खंड कोटखाई में पंचायतों के विकास कार्य लटक गए हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के कुल 20 पद खाली हैं। इस कारण कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार उठाना पड़ रहा है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में भी देरी हो रही है। रिक्त पदों की सूची में सबसे अधिक सचिव के 9 पद शामिल हैं। इसके अलावा एक सब इंस्पेक्टर, एक कनिष्ठ अभियंता, चार तकनीकी सहायक, एक वरिष्ठ सहायक, एक क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद खाली पड़ा है। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को कई एक साथ कई कार्य देखने पड़ रहे हैं। इससे न केवल पंचायतों के नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी मुश्किलें पेश आ रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द इन पदों को भरा जाए, ताकि विकास खंड कोटखाई के अंतर्गत आने वाली 26 पंचायतों में सभी कार्य सुचारु रूप से चल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें