फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में वॉलीबॉल के मुकाबले में ज्यूरी टीम टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पदम स्कूल रामपुर में आठ टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम स्कूल रामपुर में बुशहर वॉलीबॉल लीग का रोमांच जारी है। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। प्रतियोगिता में शिमला, कुल्लू, किन्नौर और साथ लगते क्षेत्रों की 8 टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबलों में ज्यूरी टीम टॉप पर है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नीलकंठ 9/20 और मां मनसा वारियर मुनिश टीम के मध्य हुआ। इसमें नीलकंठ को दो पॉइंट और मुनिश को एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा। दूसरा मैच पाइनव्यू ननखड़ी और श्रीखंड आईबैक्स के मध्य हुआ। इसमें ननखड़ी को दो पॉइंट और आईबैक्स को एक पॉइंट मिला। तीसरा मैच सुंगरी स्मैशर और मां मनसा वॉरियर के मध्य हुआ। इसमें मनसा वॉरियर को दो और सुंगरी को एक पॉइंट मिला। इसके अलावा चौथा मुकाबला शहीद दंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी और श्रीखंड आईबैक्स के मध्य हुआ। इसमें ज्यूरी ने दो अंक हासिल किए और श्रीखंड आईबैक्स को एक अंक मिला। अभी तक ए पुल से ज्यूरी की टीम टॉप पर पहुंच चुकी है। फ्रेंचाइजी आधारित इस प्रतियोगिता में आठ टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 61 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष यशविंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में रामपुर, किन्नौर, आनी, निरमंड और कुमारसैन क्षेत्र के खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें