रोहड़ू। उपतहसील जांगला के लिंबड़ा गांव में किशोर के आत्महत्या मामले में चल रहे टकराव को लेकर अब सवर्ण समाज के लोगों ने भी सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। बुधवार सुबह क्षत्रिय संगठन ब्राह्मण कल्याण सभा समेत सवर्ण समाज के लोगों ने रोहड़ू में विरोध-प्रदर्शन का एलान किया है। क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष पवन नेगी ने बताया कि रोहड़ू में सवर्ण समाज का विरोध-प्रदर्शन बुधवार पूर्वाहन 11 बजे पुराने बस अड्डे पर होगा। इसमें ब्राह्मण कल्याण सभा, रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव समेत डोडरा क्वार तक के लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा इस प्रकरण को जबरन तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक सवर्ण समाज की ओर से इसका कहीं पर विरोध नहीं किया। अब प्रदेश स्तर पर फैलाई जा रही भ्रांतियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कुछ लोग प्रदेश स्तर पर टकराव की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से राज्य पाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा्