फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवठी पहुंचकर जयराम ठाकुर ने नंदलाल को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार देर शाम पूर्व विधायक नंदलाल के पैतृक गांव देवठी पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नंदलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि नंदलाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके निधन से रामपुर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि नंदलाल का राजनीतिक और सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर रामपुर से पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें