फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यूनेस्को टीम ने सरस्वतीनगर स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
यूनेस्को टीम ने सरस्वतीनगर स्कूल में चल रही गतिविधियों का किया निरीक्षण।स्रोत: स्कूल प्रबंधन 
विज्ञापन
रोहड़ू। एचपी फ्यूचर प्रोग्राम ऑन ग्रीनिंग एजुकेशन कार्यक्रम के तहत यूनेस्को की टीम ने पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर का निरीक्षण किया। यूनेस्को की टीम ने ईको क्लब के समन्वयक नरेश शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह सहित छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की और विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहीं गतिविधियों की समीक्षा की। दौरे के दौरान यूनेस्को प्रतिनिधियों ने स्कूल में चल रहे पौधरोपण अभियान, कचरा प्रबंधन प्रणाली, ऊर्जा संरक्षण उपायों और पर्यावरण शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य नविंद्र केस्टा ने बताया कि ऐसी पहल विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना को और मजबूत बनाती हैं। उन्होंने इस पहल के लिए यूनेस्को और समग्र शिक्षा तथा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें