फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में च्वाई, वॉलीबाॅल में आनी और कबड्डी में च्वाई ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
आनी के खुन्न स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते व
विज्ञापन
. खुन्न स्कूल में अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


. 23 स्कूलों के 368 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुन्न में अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आनी जोन के 23 विद्यालयों के 368 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाॅल समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। पहले दिन मार्चपास्ट में च्वाई, वॉलीबाॅल में आनी और कबड्डी में च्वाई ने मुकाबले जीते। शुभारंभ समारोह में जलोड़ी क्षेत्र की छह पंचायतों के प्रधान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। खनाग पंचायत के प्रधान पूर्ण ठाकुर, कमांद के प्रधान देवेंद्र ठाकुर, खणी की प्रधान दुर्गा शाद, कोहिला के प्रधान जोगिंद्र पाल, बटाला की प्रधान रचना शर्मा और लझेरी के प्रधान विनोद ठाकुर शामिल रहे। प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. ओंकार शाद और बीडीसी सदस्य बटाला वार्ड रीमा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्रों और मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय च्वाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंगश तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, वॉलीबाॅल में शिल्ली-जांजा और पीएमश्री आनी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें पीएम श्री आनी की टीम विजयी रही। कबड्डी में च्वाई और डिगेढ़ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें च्वाई ने जीत दर्ज की। समारोह में सेवानिवृत्त उपनिदेशक जिला कुल्लू अमर चौहान, सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्यामानंद, अंडर-19 ब्लॉक आनी प्रभारी सुशील कुमार आजाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य और सीएचटी खुन्न नारसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें