फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बड़ागांव में अंडर-19 प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 360 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें