फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद स्पर्धा शुरू

विज्ञापन
नोगली स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मौजूद प्रतिभागी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के करीब 615 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रानी रत्नकुमारी मेमोरियल गर्वमेंट उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नोगली में खंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस स्पर्धा में विभिन्न खेलें आयोजित होंगी। खेलकूद स्पर्धा में 27 स्कूलों के करीब 615 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया। खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। मुख्यातिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों में जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का समापन नौ सितंबर को होगा। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें