खंड स्तरीय प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में जाओं स्कूल तीसरी बार बना विजेत। संवाद
खंड स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। छात्रा वर्ग की अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता निरमंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एपीएमसी सदस्य कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति लोकराज ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुश्वा के मध्य हुआ। इस रोमांचकारी मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी अपनी टीम के लिए खूब संघर्ष किया और अंत में जाओं स्कूल की छात्राओं ने मुकाबले को 15 अंकों के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया। डीपीई मोहर ठाकुर, एनएसएस इकाई प्रभारी और कोच रवि डोगरा की कड़ी मेहनत और खिलाड़ियों की सूझबूझ से जाओं स्कूल कबड्डी में लगातार तीसरी बार विजेता बना। मोहर ठाकुर और रवि डोगरा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि टीम की कप्तान पूजा, उप कप्तान कनिका, वंशिका, हीना, तनु, सृष्टि, मुस्कान, सुमन, कोमल, रीतिका, साक्षी, पल्लवी ने कड़ी मेहनत और बेहतर खेल प्रदर्शन के बूते विजेता ट्रॉफी प्राप्त कर स्कूल और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जीत के बाद सभी खिलाड़ियों ने माता चैलासनी के दरबार पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।