फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अंडर-19 प्रतियोगिता संपन्न, आंबेडकर सदन रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू में दो दिवसीय अंडर-19 अंतर सदन खेलकूद प्रतियोगिता हो गई। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर सदन ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य, स्वामी विवेकानंद, डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मार्च पास्ट में द्रोणाचार्य सदन विजेता रहा। बालक वर्ग वॉलीबाल और कबड्डी में डॉ. भीमराव आंबेडकर सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग वॉलीबाल में द्रोणाचार्य सदन विजेता रहा। बालक वर्ग खो-खो और बैडमिंटन में स्वामी विवेकानंद सदन ने बाजी मारी। बालिका वर्ग खो-खो में डॉ. भीमराव आंबेडकर सदन और बालिका वर्ग कबड्डी में स्वामी विवेकानंद सदन प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रणव चौहान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। वहीं, समापन समारोह में एसडीएम धर्मेश रामोत्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें