फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उज्जवल वर्मा को मिला सर्वश्रेष्ठ एमएससी छात्र का खिताब

विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कंडयाली गांव के उज्जवल वर्मा को सम्मानित करते राज्यपा
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा खंड के कंडयाली गांव के उज्ज्वल वर्मा को नौणी विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया है। उज्ज्वल वर्मा को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्त ने एमएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए हैं। इसके अलावा उज्ज्वल वर्मा को सर्वश्रेष्ठ एमएससी छात्र के रूप में डॉ. एसपी ढल्ल स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। इस पदक को विश्वविद्यालय का सर्वोच्च गौरव माना जाता है। सत्र 2022-24 के दौरान उज्ज्वल वर्मा ने अपने शैक्षणिक प्रदर्शन, मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता सरला वर्मा, पिता रामलाल वर्मा, बहन रुशाली वर्मा और गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें