उड़ान समाज सेवा किन्नौर की ओर से आयोजित युवा उत्सव के भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते युवा। संवाद
उड़ान समाज सेवा किन्नौर ने युवा उत्सव का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उड़ान समाज सेवा किन्नौर ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए प्रेरणादायक भाषण, स्लोगन और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में हरविंदर सिंह प्रथम, ऋतिक द्वितीय, विवेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में राजीव, अर्जुन, ऋतिक और विवेक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।