फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उत्तराखंड के दो युवक 268 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा पुलिस ने पीछा करते हुए गुम्मा के पास पकड़े
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा में पुलिस ने उत्तराखंड के दो युवकों से 268 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस की टीम ने सोमवार रात को फेडजीपुल में नियमित जांच के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कूटी पर सवार दोनों युवक गुम्मा की तरफ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर गुम्मा के पास उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 268 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला, तहसील डुंडा, उडरी, धोतरी गांव निवासी सूरज रावत और देहरादून, न्यू बस्ती पटेल नगर निवासी शिवम रावत के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तराखंड से चरस की खेप लाकर स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें