फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिट्टा के साथ पकड़े दो युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित विशेष न्यायाधीश किन्नौर की अदालत ने चिट्टे के साथ पकड़े गए दो युवकों को बरी किया है। रामपुर पुलिस ने आरोपियों को 8.26 ग्राम चिट्टे के साथ गिफ्तार किया था। रामपुर थाना पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान निवासी जिला हरिद्वार उत्तराखंड और चुन्नी लाल निवासी रामपुर बुशहर को जुलाई 2022 में राजपुरा रोड पर पावर हाउस के पास से 8.26 के ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के बाद मामला अदालत में दाखिल किया गया। अपने मामले को साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष ने कुल मिलाकर 13 गवाहों की जांच की। अदालत ने फैसला दिया है कि अभियोजन पक्ष आरोपी व्यक्तियों के अपराध को उचित संदेह से परे साबित करने में असफल रहा है। निष्कर्षों के परिणामस्वरूप आरोपियों को बरी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें