रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम ने पुराना बस अड्डा स्थित एक गेस्ट हाउस के पास 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किन्नौर जिला के निचार निवासी 28 वर्षीय आशीष मेहता और कल्पा निवासी 20 वर्षीय दिव्यांशु के रूप में हुई है। पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था। साथ ही, इसके वितरण नेटवर्क की भी गहनता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को बल मिला है।