फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो युवकों को 10.60 ग्राम चिट्टा के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
. लूहरी मोड़ के पास नाके पर पकड़े गए आरोपी, पूछताछ जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी की पुलिस ने दो युवकों को 10.60 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लूहरी मोड़ के पास नाके पर पकड़े गए। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चौकी लूहरी की टीम ने वीरवार रात को लूहरी मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान आनी के लूहरी गांव निवासी 35 वर्षीय गुड्डू और निरमंड तहसील, ब्यूणी, बागीपुल गांव निवासी 27 वर्षीय सैलेश बंसल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके। आनी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक महीने के अंदर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें