फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जंगल में लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला

विज्ञापन
जंगल में मेहंदी-लकड़ी लेने गईं महिला पर भालू का हमला।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
कुल्लू के निरमंड में हुई घटना, गंभीर हालत में खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड खंड में एक भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की यह घटना निरमंड तहसील के जौवा गांव की है। घायल महिलाओं की पहचान भीमा देवी पत्नी अजीत सिंह और अंजू देवी पत्नी मोहिंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं जंगल में लकड़ी और मेहंदी लेने गई थीं। हमले के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल निरमंड ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए दोनों महिलाओं को रामपुर खनेरी अस्पताल को रेफर कर दिया है। चायल वार्ड के जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर ने इस घटना की सूचना वन विभाग, पुलिस और प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें