प्रधानाचार्य संजीव सेगिवाण ने चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गांवसारी के दो एनएसएस स्वयंसेवी स्नेहा और अभिजीत का चयन राज्य स्तरीय प्रीआरडी कैंप के लिए हुआ है। स्कूल के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमेश दिलवान ने बताया कि बिलासपुर के राजकीय मॉडल सीनियर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में यूथ लीडरशिप विशेष कैंप में राज्यभर के 105 स्कूलों से करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें गांवसारी के दो स्वयंसेवियों का प्रोआरडी कैंप के लिए चयन किया गया। इन दोनों को सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ परेड में बेहतर प्रदर्शन पर प्री आरडी कैंप के लिए चयनित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सेगिवाण ने दोनों स्वयंसेवियों के चयन पर बधाई दी है।
एनएसएस प्री आरडी केंप के लिए चयनित गांवसारी स्कूल के अभिजीत- फोटो : credit