आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के दो विद्यार्थियों दिव्यांश कश्यप और रिजुल ने लखनऊ में 32 सदस्यीय राज्य स्तरीय दल के साथ राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जमूरी में भाग लिया। 23 से 29 नवंबर तक यह आयोजन हुआ। एनसीसी तानिश ठाकुर राज्य स्तरीय दल के साथ गुजरात में नर्मदा जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ट्रेकिंग का विशेष अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। पाठशाला के मेधावी विद्यार्थी अंशिता ठाकुर और दिव्यांश एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत एक सप्ताह में केरल शैक्षिक भ्रमण से लौटे। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में पाठशाला के स्काउट मास्टर पीईटी कांशी राम, एनसीसी अधिकारी रंजीत सिंह और एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी प्रवक्ता रेखा ठाकुर का विशेष मार्गदर्शन रहा। प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर, प्रवक्ता डॉ. इंद्र ठाकुर, श्यामा नंद, डोला राम, कुंदन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।