फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंढोल स्कूल के दो विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
मंढोल स्कूल के दो विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढोल के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तविश और सुनिधि ने खंडस्तरीय निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बालटू ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें