फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में भूस्खलन से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, तीन लाख रुपये का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में 25 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इस घटना में एक दो मंजिला रिहायशी मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। राजस्व विभाग ने करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। भूस्खलन की यह घटना विधानसभा क्षेत्र आनी के खंड आनी अंतर्गत हरीपुर फाटी-फरानाली में हुई। महिंद्र पुत्र हरी चंद निवासी हरिपुर का मकान इसकी चपेट में आया। उनका चार कमरों वाला चादरपोश कच्चा मकान था। भूस्खलन से मकान का एक कमरा और चादरपोश छत का एक किनारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की दीवारों में भी हल्की दरारें आ गई हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार मकान को लगभग 25 फीसदी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें