फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खड़वेचा जंगल में आग से दो घास की टोलियां और सेब के पेड़ जले

विज्ञापन
नित्थर के खड़चेचा जंगल में लगी आग से पहुंचा नुकसान। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की नित्थर पंचायत के खड़वेचा के साथ लगते जंगल में मंगलवार को आग लग गई। दिन के समय तेज हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से घास की दो टोलियां और सेब के पेड़ जल गए। जंगल में सूखे की स्थिति के चलते आने वाले दिनों में आग की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। जिज्ञासा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि हर साल फाउंडेशन, महिला मंडल और युवक मंडल की ओर से पौधरोपण किया जाता है, लेकिन जंगलों में आग लगने से छोटे पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जंगलों को बचाने के लिए आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने वन विभाग से आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए व्यापक जागरूकता और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग उठाई है। वन परिक्षेत्र नित्थर के रेंज अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि जंगल में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें