शौर्य प्रताप सिंह और वंश ठाकुर का पुणे में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोहड़ू।
आर्यन पब्लिक स्कूल कंसाकोटी के दो खिलाड़ियों शौर्य प्रताप सिंह और वंश ठाकुर का इंडिया इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 (जी-1) के लिए चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 से 26 नवंबर तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी। ग्रामीण क्षेत्र के दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है। उनके चयन से विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिल सकें। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे आर्यन स्कूल के दो खिलाड़ी। संवाद