कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में पुलिस ने दो लोगों को 91.10 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जोगशा के पास नेशनल हाईवे-05 पर नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक ऑल्टो कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर पुलिस को 91.10 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुमारसैन तहसील के तेशन, गांव माहोली निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार और कुमारसैन के ही गांव डमाड़ी निवासी 42 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।