फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से जगत नेगी और आप से तरसेम ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर विधानसभा सीट से नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तरसेम सिंह नेगी ने नामांकन भरा। इस मौके पर जगत नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर की पार्टी के सुशासन का खात्मा होने जा रहा है। हिमाचल में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। सबसे पहले ओपीएस कर्मचारियों के मामले को 10 दिनों के भीतर बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा निरंकुश सरकार है। भाजपा ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया है। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तरसेम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी किन्नौर के मुद्दों को जोरशोर से उठाएगी। पूर्व की सरकारों ने किन्नौर के असली मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। इस कारण जनजातीय लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर जनता मौका देगी तो किन्नौर में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें