फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे में शांति भंग भरने के आरोप में दो व्यक्ति किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में शांति भंग भरने के आरोप में दो व्यक्ति किए गिरफ्तार
विज्ञापन

एक अस्पताल में मचा रहा था हुड़दंग, दूसरा लोगों को कर रहा था परेशान
कोटखाई और रोहड़ू थानों के तहत हुई घटनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस ने दो मामलों में शांति भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति पर आरोप है कि वह नशे में अस्पताल में हुड़दंग मचा रहा था, जबकि दूसरे पर आरोप है कि वह नशे में एक परिवार के लोगों को परेशान कर रहा था। यह घटनाएं कोटखाई और रोहड़ू थानों के तहत हुई हैं। पहले मामले में बुधवार रात को थाना कोटखाई में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नशे की हालत में अस्पताल में हुड़दंग मचा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां 30 वर्षीय सागर नेपाली उर्फ राजू को काबू किया गया, जो मरीजों को परेशान कर रहा था। समझाने के बावजूद उसके आचरण में सुधार न होने पर उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में थाना रोहड़ू क्षेत्र के गंगटोली में 38 वर्षीय जय सिंह निवासी टिक्करी तहसील चिड़गांव को शराब के नशे में एक परिवार को धमकाने और शांति भंग करने पर काबू किया गया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। उन्हें नियमानुसार एसडीएम कोटखाई एवं रोहड़ू के समक्ष पेश किया जाएगा। जिले की पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें