फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल और कुपवी में दो नई पंचायतों का हुआ गठन .

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में खुशी, विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। विधानसभा क्षेत्र के चौपाल और कुपवी उपमंडलों में दो नई पंचायतों का गठन किया गया है। चौपाल उपमंडल की पौड़िया पंचायत का विभाजन कर लछोग पंचायत और कुपवी उपमंडल की कुलग पंचायत को विभाजित कर टिक्कर पंचायत बनाई गई है। नई पंचायतों के गठन से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोग इसे स्थानीय विकास के लिए अहम कदम मान रहे हैं। सरकार की अधिसूचना के अनुसार पौड़िया पंचायत से लछोग, खिलार, जंगल खिलार, जंगल दाछ, दाछी और जंगल रानश गांवों को अलग कर नई पंचायत लछोग का गठन किया गया है। वहीं, कुलग पंचायत से सामुवी और टिक्कर गांवों को अलग कर टिक्कर पंचायत अस्तित्व में लाई गई है। प्रशासन का मानना है कि छोटे प्रशासनिक इकाइयों के गठन से योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। नवगठित पंचायतों के निवासियों ने उनकी लंबे समय से लंबित मांग पूरी करने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई पंचायत बनने से सरकारी योजनाओं का लाभ अब समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। साथ ही विकास कार्यों की निगरानी बेहतर होगी और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान भी तेज गति से हो पाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अलग पंचायत बनने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी और मिलने वाला बजट भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें