फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिना फिटनेस के वाहन चलाने पर दो लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर सतर्क है। रामपुर आरटीओ कार्यालय की टीमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर वाहनों की जांच कर रही हैं और नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के चालान काट रही हैं। शुक्रवार को बिना फिटनेस और बिना एसआरटी के वाहन एचपी 06 ए 1520 का चालान कर कब्जे में लिया और दो लाख का चालान किया। कार्यवाहक आरटीओ जसपाल ने बताया कि मई माह में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर ने 95 चालान किए और तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने कहा कि चालकों को सड़क दुर्घटना के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें