फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल में दो आदतन नशा तस्कर तीन माह के लिए भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू में अभी तक पांच नशा तस्करों के विरुद्ध हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल थाना क्षेत्र के दो आदतन नशा तस्करों को पुलिस ने तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आदतन तस्कर रजत ऑक्टा उर्फ लियास बन्नी और सुरेश कुमार उर्फ लियास पप्पू (जुब्बल) के खिलाफ सरकार की ओर से प्रिवेंटिव डिटेंशन के आदेश जारी किए गए थे। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में नशा तस्करी को बढ़ावा दे रही थीं और इनके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज रहे हैं। समाज को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने और अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि रोहड़ू पुलिस उपमंडल के अंतर्गत अभी तक पांच नशा तस्करों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की जा चुकी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह कहा कि क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें