रामपुर बुशहर। रामपुर के तकलेच क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। लड़कियों के परिजनों ने रामपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़कियां मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटीं। परिजनों ने स्कूल में पूछताछ की, तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं आई हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर मंगलवार और बुधवार सुबह तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद