फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रूपी स्कूल की दो छात्राओं का जुब्बल स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन

विज्ञापन
रूपी स्कूल की छात्रा का स्पोट्र्स हॉस्टल जुब्बल के लिए हुआ चयन। संवाद
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्रों की बेटियां सीखेंगी बॉक्सर और बैडमिंटन की बारीकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूपी की दो होनहार छात्रों का चयन जुब्बल स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। दुर्गम क्षेत्रों की बेटियां बॉक्सिंग और बैडमिंटन की बारीकियां सीखेंगी। अक्षिता, पुत्री गोपाल सिंह निवासी नालिंग ने 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में बॉक्सिंग और आशना नेगी पुत्री लोकेंद्र निवासी रूपी ने बैडमिंटन खेल का ट्रायल दिया। अक्षिता ने सब जूनियर बॉक्सिंग में कांस्य पदक हासिल किया है। आशना पांच साल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी दोनों छात्राएं स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें