फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल नगर पंचायत में दो प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस, अब सभी वार्ड में हो सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सात वार्डों में अब 14 प्रत्याशियों में होगी टक्कर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर पंचायत जुब्बल के चुनावी रण में अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड नंबर-एक और वार्ड नंबर-पांच से एक-एक उम्मीदवार ने अपने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद नगर पंचायत के सभी सातों वार्डों में अब दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं, जिससे हर वार्ड में सीधा मुकाबला तय हो गया है। नगर पंचायत जुब्बल के सात वार्डों से पहले कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें वार्ड नंबर-एक और वार्ड नंबर-पांच से तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे, जबकि वार्ड नंबर-दो, तीन, चार, छह और सात से दो-दो उम्मीदवार पहले ही मैदान में थे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 14 प्रत्याशी चुनावी जंग में अपनी किस्मत आजमाएंगे। अब सभी वार्डों में सीधा मुकाबला होने से चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। नगर पंचायत चुनाव को लेकर जुब्बल बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं, जबकि समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। एसडीएम जुब्बल एवं निर्वाचन अधिकारी की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव करवाए जाएंगे। नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान 17 मई को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें