फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में छह ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई नाला के पास डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, वाहन भी कब्जे में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। कोटखाई नाला के पास डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम ने दो युवकों को छह ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पांच अक्तूबर को डिटेक्शन सेल की टीम कोटखाई नाला के पास कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान जुब्बल निवासी 33 वर्षीय आशीष उर्फ गांधी और राहुल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब छह ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद चिट्टा और वाहन को कब्जे में लेकर थाना कोटखाई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें