फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निहारी में 723 ग्राम अफीम के साथ धरे दो नेपाली व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के निहारी में पुलिस ने अफीम की खेप के साथ दो नेपाली लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम सोमवार शाम गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो नेपाली भारी मात्रा में अफीम लेकर कहीं बेचने जा रहे हैं। पुलिस की टीम तलाश शुरू कर दी। निहारी में सड़क किनारे दोनों नेपालियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनकी तलाशी ली तो बेग से 723 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी 36 वर्षीय करण जुब्बल के ढाडी घुंसा गांव में एक बागवान के पास रहता है और 33 वर्षीय चितरा बहादुर जुब्बल के पटसारी में रहता है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है। दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें